NewYork-Presbyterian अंतर्राष्ट्रीय सेवाएँ

हर साल, दुनिया भर से हजारों रोगी NewYork-Presbyterian अस्पताल में आते हैं

इनमें देशों के नेता और व्यापार, कला, और मनोरंजन जगत के नेता शामिल हैं। वे अमेरिका के सबसे अच्छे अस्पतालों में से एक में स्वास्थ्य-सेवा चाहते हैं।

अधिक जानकारी के लिए, नीचे के लिंक पर क्लिक करें (अंग्रेज़ी में)।

NewYork-Presbyterian को क्यों चुनें?

  • US News & World Report के अमेरिका के सर्वश्रेष्ठ अस्पतालो में इसे द्वारा न्यू यॉर्क में #1 और संयुक्त राज्य अमेरिका में #6 अस्पताल का दर्जा दिया गया
  • अमेरिका के शीर्ष डॉक्टर के सर्वेक्षण के अनुसार अमेरिका में किसी अन्य अस्पताल की तुलना में अधिक शीर्ष डॉक्टर
  • शैक्षणिक चिकित्सा केन्द्र दो Ivy लीग मेडिकल स्कूलों से संबद्ध: फिजीशियन व सर्जन का कोलंबिया विश्वविद्यालय कॉलेज और वील कॉर्नेल मेडिकल कॉलेज

क्लिनिकीय सेवाएँ

NewYork-Presbyterian दुनिया के सबसे बड़े क्लिनिकीय और अनुसंधान संस्थानों में से एक है। हमारे डॉक्टर और कर्मचारी वस्तुतः चिकित्सा की हर विशेषता और उप-विशेषता में क्लिनिकीय देखभाल प्रदान करते हैं। हमारे अस्पताल में आज उपलब्ध सबसे अधिक उन्नत क्लिनिकीय प्रौद्योगिकियाँ उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त, हमारे सभी डॉक्टरों को और/या वील कॉर्नेल मेडिकल कॉलेज में संकाय नियुक्तियाँ है।


NewYork-Presbyterian अस्पताल में हृदय, तंत्रिका विज्ञान, पाचन रोग, मोटापा सर्जरी, कैंसर और बच्चों का अस्पताल की शीर्ष दर्जे की सेवाएँ हैं।

  • International Services NewYork-Presbyterian/Columbia
  • 177 Fort Washington Avenue,
  • MHB-9 Central
  • New York, NY 10032 USA
  • फोनः +1 (212) 305-4900
  • फैक्सः +1 (212) 342-5393
  • हमसे संपर्क करें
  • International Services NewYork-Presbyterian/Weill Cornell
  • 525 East 68th Street, GP1-503
  • New York, New York 10065 USA
  • फोनः +1 (212) 746-4455
  • फैक्सः +1 (212) 746-4777
  • हमसे संपर्क करें

अंतर्राष्ट्रीय सेवाएँ

हमारे अंतर्राष्ट्रीय सेवा कर्मचारी निजी रूप से ध्यान देते हैं और अंतर्राष्ट्रीय रोगियों और उनके परिवारों को हमारे साथ रहने के दौरान आराम महसूस करवाते हैं। हमारे प्रबंधक, समन्वयक और वित्तीय सलाहकार अनेक भाषाएँ बोलते हैं और रोगियों की अनेक विवरणों में सहायता करते हैं जैसे डॉक्टर से मुलाकात निर्धारित करना, विभिन्न प्रक्रियाओं के लिए रोगियों के साथ जाना, दूसरी डॉक्टरी राय का अनुरोध करना, आवास और अन्य चिकित्सा और गैर-चिकित्सा सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना।


NewYork-Presbyterian अस्पताल में रोगी बनने का पहला कदम है हमारे अंतर्राष्ट्रीय सेवाएँ कार्यालय से संपर्क करना और हमारे किसी कर्मचारी से बात करना।

रोगी कमरे, अतिथि आवास व भोजन

NewYork-Presbyterian में रोगियों और उनके परिवारों के लिए अनेक प्रकार के आवास उपलब्ध हैं। NewYork-Presbyterian के विलासितापूर्ण कमरों और सूइट में फ़्लैट पैनल टेलीविज़न, डीवीडी प्लेयर और रात रूकने वाले मेहमानों के लिए कमरा जैसी सुविधाएँ हैं। कुछ सूइट इंटरनेट पहुँच, उपग्रह टीवी और ईस्ट नदी या हडसन नदी के सुंदर परिदृश्य भी उपलब्ध करते हैं। विलासितापूर्ण कमरे और सूइट उपलब्ध होने पर दिए जाते हैं।